Breaking News

काशीपुर :”पत्रकारिता का स्तर कुछ हद तक गिरा है” काशीपुर मीडिया सेंटर के पत्रकारिता दिवस समारोह में बोले पत्रकार आर डी खान, मेरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित, अध्यक्ष दिलप्रीत ने दिलाया भरोसा

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2025)

बीते रोज पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार संगठनों ने विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। जहां पत्रकार संगठनों ने पत्रकारों को सम्मानित किया साथ में विभिन्न अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया। पत्रकारों ने इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी सम्मानित कर एक नयी मिसाल कायम की।

कार्यक्रमों के दौरान मीडिया जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच जबरदस्त समन्वय देखने को मिला। काशीपुर में काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से भी बीती शाम कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में एक शाम पत्रकारों के नाम आयोजित किया गया जिसमें महापौर दीपक बाली,विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एस पी अभय सिंह, भाजपा नेता व पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। यहाँ पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार आर डी खान व रफी अहमद ने संयुक्त रूप से किया। महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने संबोधन में काशीपुर के पत्रकारों की जमकर सराहना की। देहरादून से आये उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अरूण शर्मा ने आज की पत्रकारिता पर जोरदार कटाक्ष किये। उन्होंने पहले की दौर की पत्रकारिता और आज के दौर की पत्रकारिता के बदलाव का विस्तार से विश्लेषण किया।

संचालक आर डी खान ने माना कि पत्रकारिता में डिजिटल रूप से काफी क्रांतिकारी बदलाव होने के साथ-साथ कहीं न कहीं पत्रकारिता का स्तर कुछ हद तक गिरा भी है। काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा मेरा जीवन पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए समर्पित है। मैं कभी किसी पत्रकार या किसी व्यक्ति का अहित करने की नहीं सोच सकता। मुझे मेरे ईश्वर पर पूरा भरोसा है कि वह मुझे कभी गलत राह पर नहीं चलने देगा।

हालांकि इस पूरे समारोह के दौरान जिस व्यक्ति की वजह से 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है उसकी कहीं कोई चर्चा नहीं हुई।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-