Breaking News

मौसम :पश्चिमोत्तर और मध्‍य भारत में जारी भीषण गर्मी की स्थिति में कल से कमी आने का अनुमान

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मई 2024)

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और मध्‍य भारत में जारी भीषण गर्मी की स्थिति में कल से धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। भीषण गर्मी की स्थिति कल तक जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार और ओडिशा में बनी रहेगी।

पश्चिमोत्तर और मध्‍य भारत में आज अधिकतम तापमान में कोई महत्‍वपूर्ण बदलाव नहीं आने का अनुमान है। इन क्षेत्रों के तापमान में अगले कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। दिल्‍ली के मुंगेशपुर क्षेत्र में कल का तापमान 49 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में राष्‍ट्रीय राजधानी में दर्ज सबसे अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगमन से स्थिति सुखद बनने के आसार हैं। इस मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर राज्‍यों के कुछ हिस्‍सों में आगे बढने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर भारत के कुछ स्‍थानों पर अगले महीने की दो तारीख तक बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। यह क्षेत्र कल से पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हो सकता है। पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान रेमाल कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इस कारण कल असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्‍ड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हुई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-