Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान, OCI कार्ड का दिया उपहार

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च, 2024)

मॉरीशस दौरे पर गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए  बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने 7वीं पीढ़ी के व्यक्तियों को भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) कार्ड देने के एक विशेष प्रावधान को अपनी मंजूरी दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि  भारत  सरकार द्वारा यह फैसला सद्भावना और  लोगों को उनके पूर्वजों की भूमि से दोबारा जोड़ने के तहत लिया गया है।

मॉरीशस में राष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर इसकी राजधानी में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘खून का रिश्ता’ के संदर्भ में कहा मुझे आप लोगों को बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने एक प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी है जिसके तहत मॉरीशस में रह रहे भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के लोगों को देश के विदेशी नागरिक कार्ड के योग्य माना जाएगा। मुर्मू ने इसके पीछे का कारण  बताते हुए कहा कि हमारे इस फैसले से भारतीय मूल के युवा मॉरीशसवासी एक बार फिर से अपने पूर्वजों की जमीं से जुड़ पाएंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मंगलवार को यहां मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचीं 65 वर्षीय मुर्मू ने मॉरीशस के मोका में स्थित महात्मा गांधी संस्थान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन में राष्ट्रपिता के ‘सार्वभौमिक सिद्धांतों’ को याद किया।  मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं मुर्मू ने मंगलवार को महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ए. आई. (A. I. )भय का भूत या सचमुच का भस्मासुर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की बेबाक कलम से

🔊 Listen to this @राकेश अचल आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है ये जुमला …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-