Breaking News

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल काशीपुर समेत कई रेलवे स्टेशन में परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2024)

बरेली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल सुबह 9:15 बजे रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं  नई ट्रेनें, वन्दे भारत का संचालन, वर्कशाप / कोचिंग डिपो का निर्माण, जन औषधि केन्द्रों एंव “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अर्न्तगत स्टॉल / ट्राली आदि का राष्ट्र को समर्पण एवं लोकार्पण किया जायेगा।

यह कार्यक्रम इज्जतनगर मंडल के 08 लोकेशनों पर कल किया जायेगा। इसके अन्तर्गत व्यापारियों की सुविधा के लिए विकसित किए गए बीसलपुर में नवीन माल गोदाम एंव जसोदा में अडानी एग्रो गति शक्ति टर्मिनल का लोकार्पण किया जायेगा।

वहीं भारत सरकार के औषधि मंत्रालय द्वारा सभी भारतीय नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण औषधि एंव स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन औषधि नामक पहल की गई है। जिसके अन्तर्गत भारतीय रेल के विभिन्न स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में काशीपुर स्टेशन क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र खोला गया है, जिसका भी लोकार्पण प्रधानमंत्री  द्वारा किया जायेगा।

“एक स्टेशन एक उत्पाद” स्टॉल / ट्राली का लोकार्पण : रेल मंत्रालय ने भारत सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने एवं स्थानीय / स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुनकर / कलाकार, शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह, सीमान्त / कमजोर वर्ग हेतु अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना प्रारम्भ की है, इसी योजना के अर्न्तगत मंडल के 20 स्टेशनों पर 21 “एक स्टेशन एक उत्पाद” स्टॉल / ट्राली का संचालन किया जा रहा है। जिनके लोकार्पण के लिए मंडल की छः रेलवे स्टेशनों यथा काशीपुर, कन्नौज, कासगंज, इज्जतनगर, पीलीभीत एंव काठगोदाम पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज के बुनकर /कलाकार, शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह, सीमान्त / कमजोर वर्ग द्वारा संचालित ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टॉल / ट्राली का लोकार्पण होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पालतू कुत्ते ने एसडीएम को काटा, छुट्टी की अर्जी में हस्ताक्षर की जगह लगाया अंगूठा; वायरल हुआ पत्र

🔊 Listen to this जिलाधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत कर दिया है और उनके स्थान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-