Breaking News

कांग्रेस नेता की SC से डिमांड, लोकसभा चुनाव से पहले न की जाए नए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च, 2024)

चुनाव आयोग में दो आयुक्तों की नियुक्ति रोकने की डिमांड करते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। कहा जा रहा है कि अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के अंत तक दो आयुक्तों को नियुक्त किया जा सकता है। बता दें कि फरवरी में अरुप चंद्रा चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद इस पैनल में आयुक्त राजीव कुमार ही रह गए हैं।   

इस संबंध में कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि CEC और EC की नियुक्ति पर नया कानून स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हक में नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया है कि संबंधित मामले में सुनवाई की ज़रुरत है।  

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की 15 मार्च को होने वाली बैठक में नए निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :एसआईआर पर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2026) नई दिल्ली। मतदाता सूची के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-