Breaking News

काशीपुर :150वीं जयंती पर भी उपेक्षित है गांधी का जनसभा स्थल स्मारक

काशीपुर । पूरे देश के साथ काशीपुर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नगर में पुरानी सब्जी मंडी में स्थित ऐतिहासिक स्थल छोटे नीम के नीचे बना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक उपेक्षित ही नजर आया है। वैसे भी इस स्मारक का चबूतरा सब्जी बेचने के काम आता है। इस वजह से इसके चारों ओर गंदगी फैली रहती है।

स्मारक के चारों ओर लगी हुई रेलिंग का खंभा उखड़ चुका है। स्मारक के पास पड़ा कूड़ा बता रहा है कि गांधी का नाम सिर्फ औपचारिकता के लिए है। इस स्थल पर महात्मा गांधी ने काशीपुर आगमन के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया था। यही नहीं स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह स्थल आंदोलनकारियों का भी सभास्थल रहा है इसलिए इसका ऐतिहासिक महत्व है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-