Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२६ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – बृहस्पतिवार।
तिथि – द्वादशी दिन – ०८:०७ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – १०:५३ मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – ध्रुव दिन – ०९:०४ मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – तीसरा दिन है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से ०३:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४० मि.।
व्रत – प्रदोष।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *प्रदोष व्रत,एकादशी व्रत का पारण दिन – ०८:०७ मि. तक,पद्मनाभ द्वादशी,द्वादशी से दुग्ध दान करके द्विदल (दाल) त्याग व्रत आरंभ,यायी जययोग दिन – १०:५३ मि. से रात्रि शेष – ०५:५३ मि. तक।*

*कल विशेष -* *सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग एवं रवियोग दिन – ०९:२४ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – ०३:५१ मि. से।*

राशिफल

मेष – आज व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा,पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा,स्वास्थ्य का ख्याल रखें,यात्रा सुखद रहेगी।

वृष – आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है,अत: इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है,मानसिक अशांति स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।

मिथुन – आज पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं,दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा,पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क – आज आर्थिक रूप से समय अच्छा है,कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है,प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं।

सिंह – आज व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी,किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,समय अच्छा है।

कन्या – आज सफलता मिलेगी,अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा समय है,अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला – आज कार्यों में वृद्धि संभव है, नई साझेदारी में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है,पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा,शुभ घटना घट सकती है।

वृश्चिक – आज अच्छा लाभ संभव है,भूमि,वाहन आदि का सुख मिलेगा,वैवाहिक जीवन में आनंद रहेग।

धनु – आज आर्थिक रूप से समृद्ध रहेगें,परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा,जीवनसाथी से शुभ संकेत हैं,किसी पवित्र स्थान की यात्रा हो सकती है।

मकर – आज दिन शुभ है,आर्थिक रूप से अच्छा समय है,धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे,परिवार के सुख के लिए भौतिक वस्तुओं पर खर्च होग।

कुंभ – आज निवेश के लिए विशेषज्ञ का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा,दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं,जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन – आज व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ संभव है,अपने मेहनत के आधार पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे,परियोजनाएं प्रगति करेंगी |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-