Breaking News

काशीपुर की मेयर के अपमान पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री अलका पाल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के व्यवहार की कड़ी निंदा

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2023)

काशीपुर। नगर निगम सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा महापौर श्रीमती ऊषा चौधरी को संबोधन से रोकने को कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा की महिला विरोधी सोच का परिचायक बताया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस अलका पाल ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के काशीपुर आगमन पर आयोजित नगर निगम की समीक्षा बैठक में महापौर उषा चौधरी को अपने संबोधन से रोकने को भाजपा की महिला विरोधी सोच को चरितार्थ करने की संज्ञा दी।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से शहरी विकास मंत्री ने महापौर उषा चौधरी को अपनी बात रखने से रोका। उससे जाहिर है कि भाजपा की महिलाओं को सम्मान देने की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात खोखली है। जिस नगर निगम में शहरी विकास मंत्री के द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा था, वहां की महापौर उषा चौधरी हैं। जो  कि नगर की प्रथम नागरिक भी हैं।

संभव है कि वह काशीपुर के विकास के लिए कोई महत्वपूर्ण बात रखनी चाह रही हो। पूर्व में भी शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के द्वारा ऋषिकेश में सार्वजनिक रूप से मारपीट की घटना इस बात की गवाही देता है कि भाजपा में तानाशाही किस हद तक है। आज काशीपुर में सार्वजनिक रूप से महिला महापौर का अपमान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा को बहन किरन भंडारी हत्याकांड पर चुप्पी के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ की गई बदसलूकी भी लोगों को भूलनी नहीं चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-