Breaking News

विचलित कर सकती है ये खबर:काशीपुर में किसने छोड़ दी लावारिस मातायें? देखिए अहसानफरामोशी का ये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2023)

काशीपुर। ये खबर आप लोगों को शायद बेकार की लग सकती है। क्योंकि इस खबर में न तो किसी की तारीफ है और न आपकी अपनी समस्या।

आज शब्द दूत ने गिरीताल क्षेत्र में जो देखा वह बताना जरूरी है। गाय को माता का दर्जा सिर्फ किताबों में या भाषण में ही दिया जाता है। तमाम लोग गौमाता के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन करते नहीं थकते। गाय को नुक्सान पहुंचाने वाले का जमकर विरोध होना चाहिए इस बात का समर्थन हम करते हैं। पर क्या हम हकीकत में ऐसा करते हैं? ये बड़ा सवाल है। गौमाता के प्रति एक पुत्र का कितना दायित्व हम निभाते हैं ये इस खबर के साथ के वीडियो में आप खुद प्रमाण के रूप में देख सकते हैं। कितना प्यार करते हैं गाय से?

सड़क पर छोड़ दी गई ये गौमातायें मुंह से बोल तो नहीं सकती लेकिन इनकी मूक भाषा को महसूस करने की सामर्थ्य हममें नहीं है। सुबह शाम दूध निकालने के बाद इन गौमाताओं को इस तरह से लावारिस सड़कों पर छोड़ देने वाले क्या अपने पुत्र होने के दायित्व को निभा रहे हैं।

शासन प्रशासन भी इन गौमाताओं की सुध नहीं लेता ऐसे में गाय को गौमाता का दर्जा देना बेमानी लगता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-