Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम बंटवारे और घृणा की राजनीति की शिकस्त: इन्द्रेश मैखुरी

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2023)

देहरादून। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों पर भाकपा(माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने एक बयान जारी कर कर्नाटक की जनता को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों जैसे बेरोजगारी, मंहगाई आदि से ध्यान हटाने के लिए जिस तरह लोगों की बीच फूट डालने वाला चुनावी अभियान सत्ताधारी भाजपा ने चलाया। यह उस बंटवारे और घृणा की राजनीति की शिकस्त है। खुलेआम भ्रष्टाचार और 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को लोगों ने जो सबक सिखाया है, वो देश को आने वाले समय में रास्ता दिखाएगा।

भाकपा माले नेता इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार में यदि सर्वाधिक ठेस किसी को पहुंची तो वो प्रधानमंत्री पद की गरिमा को पहुंची है। जिस तरह प्रधानमंत्री ने खुद को उत्पात और उन्माद की राजनीति के पोस्टर बॉय के तौर पर प्रस्तुत करने की कोशिश की, वह एक बहुधर्मी,बहुभाषी देश के लोकतंत्र के लिए खेदजनक है।

उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में जहां भाजपा सत्तासीन है, कर्नाटक का चुनाव परिणाम एक चेतावनी है कि सिर्फ बंटवारे की राजनीति के सहारे चुनावी नैया बार-बार पार नहीं लगेगी।

उत्तराखंड में जहां मंत्री सरेआम मारपीट कर रहे हैं, नियुक्तियों में धांधली स्वयंसिद्ध है, वहां खुद मुख्यमंत्री ही सांप्रदायिक विभाजन के अभियान के अगुवा बने हुए हैं। बेरोजगारी, मंहगाई, किसान- मजदूर विरोधी नीतियों और सांप्रदायिक हिंसा व घृणा के प्रसार को रोकने के लिए तमाम लोकतांत्रिक, जनपक्षधर, प्रगतिशील, वामपंथी ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है ताकि एक राज्य का परिणाम पूरे देश में दोहराया जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-