@शब्द दूत ब्यूरो (20 फरवरी2023)
काशीपुर । देशभर से आये किन्नर समुदाय ने आज यहां स्व. दिलशाद बुआ की याद में कलश यात्रा निकाली।
अखिल भारतीय किन्नर समुदाय का यह आयोजन बीती 14 फरवरी से यहां एक रिसॉर्ट में चल रहा था। दिलशाद बुआ काशीपुर की प्रमुख किन्नर परवीन नायक बुआ की गुरु थीं। स्वर्गीय दिलशाद नायक बुआ की याद में उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा जताते हुए आज बैंड बाजे की धुन पर सात बग्घियों के साथ नाचते गाते हुए सैकड़ों किन्नरों ने कलशयात्रा निकाली। किन्नर समुदाय ने इस दौरान मौ लाहोरियान स्थित मां मंसा देवी देवी मंदिर में घंटा चढ़ाया, सिखों के सुप्रसिद्ध श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा में दान कर मत्था टेका और उपरांत झंडूशाह मजार पर चादर चढ़ाई।

कलश यात्रा किन्नर परिवार की प्रमुख परवीन नायक बुआ व सपना नायक की अगुवाई में जसपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट से आरंभ हुई। बैलजूड़ी रोड से होते हुए सबसे पहले गंगेबाबा रोड स्थित झंडू शाह मजार पहुंची जहां चादरपोशी करने के बाद मां मंसा देवी मंदिर में घंटा चढ़ाय । जहां से ननकाना साहिब गुरुद्वारे तक बैंडबाजों की धुन के बीच सात बग्गियों पर सवार दुल्हन के रूप में कलश लेकर सैकड़ों किन्नरों ने जमकर नृत्य करते हुए कलश यात्रा निकाली । सबसे पहले किन्नरों ने झंडूशाह मजार पर चादरपोशी की । किन्नर समुदाय ने सभी धार्मिक स्थलों पर दान कर देश प्रदेश की खुशहाली को दुआएं की तथा यजमानों की सुख समृद्धि को कामना की ।
इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प बरसा कर किन्नर समुदाय का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विकास शर्मा खुट्टू, गगन कांबोज, मोहित सहरावत, संदीप सहगल, जतिन नरुला, आशीष शर्मा, विशाल रोहेला, राकेश अरोरा राकी, अनुज शर्मा, आयुष शर्मा उर्फ़ लक्की, सूरज कांबोज समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया। गुरुद्वारे मत्था टेकनेेेे के बाद कलशयात्रा वापस रिसोर्ट के लिए वापस हो गई । कलशयात्रा के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे ।
बता दें अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन काशीपुर की प्रमुख किन्नर परवीन नायक की गुरु स्वर्गीय दिलशाद बुआ की याद में बीती 14 फरवरी से चल रहा था । सम्मेलन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बंगाल, झारखंड, यूपी समेत देश के हर कौने से किन्नर यहां पहुंचे थे ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal