Breaking News

काशीपुर :मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, एक हिरासत में

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन

काशीपुर ।ग्राम फिरोजपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति बीती रात मानपुर रोड पर झाड़ियों में गंभीर घायलावस्था में मिला जिसकी कि राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फिरोजपुर निवासी भीमसिंह पुत्र रामकुमार 55 वर्ष को बीती सुबह कुछ लोगों ने मार पीटकर घायल कर दिया था। जिसके बाद से वह लापता हो गया था। शाम को वह मानपुर रोड पर झाड़ियों में घायलावस्था में मिला। परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतक के पुत्र ने पांच लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एक नामजद को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जबकि चार अन्य फरार बताये जा रहे हैं। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-