Breaking News

ममता बनर्जी की तारीफ की भाजपा नेता ने, बोले मोदी पार्टी नहीं है, पढ़िए क्या कहा

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2022)

नई दिल्ली। भाजपा में कुछ नेता अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इनके बयान प्रकट में पार्टी विरोधी माने जाते हैं लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा को इन लोगों ने कायम रखा है। वहीं इनके इन बयानों को लेकर पार्टी समर्थक गाहे-बगाहे इन पर तंज कसते रहते हैं।

इस बार फिर भाजपा के सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने दो ट्वीट से अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गये हैं। बीते रोज सुब्रमण्यम स्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद जो ट्वीट किया वह उनकी पार्टी लाइन से हट कर है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक करिश्माई व्यक्तित्व की स्वामी हैं। वह एक साहसी व्यक्ति हैं। उन्होंने सीपीएम के खिलाफ जो संघर्ष किया उसकी मैं प्रशंसा करता हूं।

उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने टिप्पणी की कि आपको पार्टी बदल लेनी चाहिए। आप हमेशा मोदी और पार्टी के खिलाफ रहते हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ट्वीट का जबाव देते हुए कहा कि मोदी पार्टी नहीं है। स्वस्थ लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। ऐसा केवल साम्यवाद और फासीवाद में होता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-