Breaking News

ब्रेकिंग :मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात, बिना बहस के पास होने वाले कानूनों में कई कमियां,जताई नाराजगी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2021)

संसद की कार्यवाही के दौरान होने वाले हंगामों पर  देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन वी रमन्ना नाखुश हैं। उन्होंने इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की कि अब ससंद में बहस की जगह हंगामे होते हैं। उन्होंने कहा कि कि ससंद से ऐसे कई कानून पास हो गये जिनमें कमियां थी। 

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कि पहले ससंद के दोनों सदनों में काफी वकील होते थे लेकिन अब स्थिति इसके उलट है। जस्टिस रमन्ना ने कानूनी जानकारी वाले लोगों से सार्वजनिक सेवा के लिए समय देने का अनुरोध किया। ताकि बगैर बहस के कमियों वाले कानून पास न हों। 

देश के मुख्य न्यायाधीश के मुताबिक पहले के कानून बौद्धिक और रचनात्मक होते थे लेकिन आज जो कानून बन रहे हैं उनमें कोई स्पष्टता नहीं है। यहाँ तक कि कानून बनाने के उद्देश्य क्या है यह भी हम नहीं जानते। कमी वाले कानूनों की वजह से  बहुत सारी मुकदमेबाजी हो रही है, साथ ही जनता को भी असुविधा और नुकसान हो रहा है। अगर सदनों में बुद्धिजीवी और वकील जैसे पेशेवर न हों तो ऐसा ही होता है।

यहाँ याद दिला दें कि हाल ही में संसद में हुई हंगामे की चर्चा देश भर में हुई। सदन में कई बार मार्शल बुलाने पड़े। कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

 

   

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-