Breaking News

खराब मौसम ने ली 21 चीनी मैराथन धावकों की जान, दौड़ के दौरान अचानक हुई बर्फबारी से हुई मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

खराब मौसम की वजह से चीन में 21 धावकों की जान चली गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार ओलावृष्टि, बर्फबारी और उसके जमने और तेज हवाओं के कारण चीन में 100 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री माउंटेन रेस में भाग ले रहे  21 धावकों की मौत हो गई।

बैयिन शहर के मेयर झांग ज़ुचेन ने कहा, “दोपहर के करीब 20 से 31 किलोमीटर के बीच दौड़ का ऊंचाई वाला हिस्सा अचानक विनाशकारी मौसम से प्रभावित हो गया। कुछ ही समय में स्थानीय क्षेत्र में ओलावृष्टि और बर्फ की बारिश होने लगी और तेज हवाएं चलने लगी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ गई।” 

उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिभागियों की मदद के संदेश मिलने के तुरंत बाद, मैराथन आयोजकों ने एक बचाव दल भेजा जो 18 प्रतिभागियों को बचाने में कामयाब रहा। झांग ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे मौसम की स्थिति अचानक खराब हो गई। इस कारण दौड़ को तुरंत रद्द कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत मदद के लिए बचाव दल भेजे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : स्वच्छता और हरियाली के संदेश के साथ मनायी नगर निगम ने गांधी जयंती , महापौर दीपक बाली की अगुवाई में हुये कार्यक्रम

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2026) काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-