Breaking News

कफन चोर गिरोह मामले में पकड़े गए कारोबारी भाजपा के मतदाता हैं, जिलाध्यक्ष ने गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाया, सीएम योगी को भेजा पत्र

बड़ौत। कुछ दिन पूर्व पुलिस की पकड़ में आये कफन चोर गिरोह के सदस्य भाजपा के परंपरागत मतदाता हैं और पुलिस ने उन्हें गलत ढंग से फंसाया है। कारोबारी को चोर बताना गलत है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बड़ौत पुलिस की शिकायत की है। 

बता दें कि बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले श्मशान घाट से शवों के कफन, चादरें, कपड़ें आदि चोरी करने और उन्हें दुकान पर बेचने के आरोप में बड़ौत के व्यापारी प्रवीण जैन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में जैन समाज के संगठनों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जैन समाज ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने तो इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है जिसमें पुलिस की शिकायत करते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि कारोबारी प्रवीण जैन कारोबारी हैं। उन्हें कफन चोर बताकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कारोबार करने वाले को कफन चोर बताना भी गलत है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-