Breaking News

बड़ी खबर :रानीखेत एक्सप्रेस 28 नवंबर से चलेगी

हल्द्वानी ।  शब्द दूत ने कल खबर दी थी कि काठगोदाम से जैसलमेर तक चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि तारीख तय नहीं थी। कुमांऊ के यात्रियों के लिए खुशखबरी है काठगोदाम से जैसलमैर के बीच चलने यह ट्रेन नव 28 नवंबर से चलेगी। इस ट्रेन का संचालन मार्च से बंद था। यह गाड़ी  काठगोदाम से मुरादाबाद होकर गाजियाबाद, जयपुर, अजमेर, मेवाड़ और जोधपुर होकर जैसलमैर तक जाती है। 

रेलवे मुख्यालय ने यात्रियों की मांग को देखते हुए रानीखेत एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी कर ली। एसीएम नरेश कुमार सिंह का कहना है कि काठगोदाम से ट्रेन रात पौने बारह बजे मुरादाबाद आकर 12.35 बजे रवाना होगी। रामनगर जैसलमेर लिंक एक्सप्रेस भी पहले की भांति इस ट्रेन से मुरादाबाद में जुड़ेगा और अलग होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-