काशीपुर । दो कारों में सवार चार पांच अज्ञात लोगों ने एक पेपर मिल कर्मी के अपहरण का प्रयास किया। अपहरणकर्ताओं में एक महिला भी शामिल है।
अपहृत की पत्नी शिखा देवी निवासी ग्राम मौजमपुर सूरज थाना धामपूर जिला बिजनौर हाल निवासी मधुवननगर काशीपुर ने कोतवाली पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसके पति दीपक हल्दुवा साहू में स्थित विश्वनाथ पेपर मिल में कार्यरत हैं। बीती सायं सवा आठ बजे वह घर लौट रहे थे कि घर के समीप दो कार में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों जिसमें एक महिला भी थी। उन्हें रोककर बुरी तरह मारपीट की व उनका बैग छीन लिया। बैग में जरूरी कागजात आधार कार्ड एटीएम व लगभग 15 हजार नकदी थी थी। कार में डालकर ले जाने लगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal






