Breaking News

काशीपुर : कोतवाली के सामने आधे घंटे तक हुआ नाटक, उपजिलाधिकारी और कोतवाल की मौजूदगी में

काशीपुर । महिलाओं की स्थिति पर एक नुक्कड़ नाटक आज कोतवाली के सामने किया गया। मारिया असम्पुटा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वर्तमान समाज में महिलाओं की दर्दनाक दास्तान को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा नौ के छात्र छात्राओं ने दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, रेप जैसी सामाजिक बुराइयों के बीच पिसती महिला के साथ समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किये जा रहे असंगत व्यवहार को प्रदर्शित किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह तथा कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह ने भी सैकड़ों लोगों के साथ नुक्कड़ नाटक की सराहना की। बाद में विद्यालय की शिक्षिका इंदुमान के साथ छात्र छात्राओं ने कोतवाली में जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली जानी। कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को पुलिस प्रणाली से अवगत कराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-