Breaking News

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

@शब्ददूत ब्यूरो

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।  रांची के मोरहाबादी मैदान में मंच पर विपक्षी एकता देखने को मिली। मंच पर कांग्रेस के पूर्व  अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व विपक्ष के अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

कांग्रेस की तरफ से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। आलमगीर आलम पाकुड़ सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उरांव लोहरदग्गा सीट से विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। भोक्ता चतरा सीट से विधायक है। राजद ने इस चुनाव में एक सीट जीती है।  इस प्रकार विधानसभा चुनावों में चुनाव पूर्व के गठबंधन में शामिल तीनों दलों के प्रतिनिधियों ने मंत्रिपद की शपथ ग्रहण की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए पुलिस की लाइव मुठभेड़, लोहे के नुकीले एंगल्स को फांदकर दबोचा अपराधी को, देखिए लाइव वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2024) नौएडा। आपने आज तक फिल्मों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-