Breaking News

ब्रेकिंग : सासंद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकराई, बाल बाल बचे

हल्द्वानी । पाले की वजह से फिसलकर भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी टकरा गई। हालांकि सासंद इस दुर्घटना में सकुशल हैैं।

सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लाक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टक्कराई।

वाहन में सवार सांसद अजय भट्ट सहित चार लोग बालबाल बचे। बाद में सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। वह ओखलकांडा सही सलामत पहुंच चुके हैं। सांसद अजय भट्ट जोस्यूड़ा में मोटर मार्ग का शुभारंभ करने जा रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में चुनावी मैदान को गरमाने आ रहे दिग्गज, PM Modi, राहुल-प्रियंका गांधी और अमित शाह भरेंगे हुंकार

🔊 Listen to this देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 की आहट के साथ उत्तराखंड की सियासत को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-