Breaking News

काशीपुर : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र को पुलिस ने खदेड़ा

काशीपुर। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आज काशीपुर में एक छात्र ने भी अपना विरोध जताया। हालांकि पुलिस ने उसे भगा दिया।

छात्र आज अपने एक अन्य साथी के साथ महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचा। छात्र के हाथ में एक तख्ती थी। एस एस आई विनोद जोशी ने जब छात्र को देखा तो उसके हाथ से तख्ती छीन ली। और उसे कोतवाली बुलाया। 

छात्र ने अपना नाम ग्राम फसियापुरा निवासी सौरभ और साथी ने अपना नाम चंदन बताया। वह डिग्री कॉलेज बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।  वह एक अन्य साथी के साथ सीएए के विरोध में मुंह में कागज की पट्टी चिपका कर और हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहा था।  छात्र ने कहा कि बात मुस्लिम या किसी एक धर्म की नहीं है। बात देश और उसके संविधान की है।  उधर खुफिया विभाग भी विरोध प्रदर्शन पर नजर रखे हुए है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-