Breaking News

काशीपुर : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दलित मुस्लिम एकता मंच ने भेजा ज्ञापन

काशीपुर । नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में दलित मुस्लिम एकता मंच ने आज यहाँ राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सी ओ के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन में दलित मुस्लिम एकता मंच ने कहा कि कैब भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के विरोध में है। भारतीय संविधान में इस राष्ट्र में सभी धर्मों को समान अधिकार दिये गये हैं। जबकि नागरिकता संशोधन बिल देश के नागरिकों के समान अधिकारों का हनन करता है। 

ज्ञापन देने वालों में उमेश सौदा, महेश वरदान, अशोक कुमार, आर बी सिंह, अब्दुल कादिर, फिरोज हुसैन, सादिक हुसैन, इल्यास माहीगीर, अनीस अहमद तथा मौ आरिफ आदि शामिल थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-