Breaking News

ब्रेकिंग : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी । एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। संभावना जताई जा रही है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शव टुकड़ों में बंटा हुआ था। मृतक बीती रात से गायब था परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी लालकुंआ के बीच मोतीनगर के पास रेलवे लाइन पर एक क्षत विक्षत शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर मौके पर भीड़ लग गई। मृतक दीपक उर्फ चिंटू पुत्र स्व लीलाधर भट्ट निवासी हाथीखाल गोरापड़ाव को बीती रात से परिजन तलाश कर रहे थे। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-