Breaking News

ग्यारहवीं बार चुने गए लालू राजद के अध्यक्ष, जेल से ही चलाएंगे पार्टी

शब्द दूत ब्यूरो 

 लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। लालू प्रसाद यादव 11वीं बार राजद के अध्यक्ष चुने गए हैं। लालू प्रसाद यादव के अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि पूर्व सीएम जेल से ही पार्टी चलाएंगे। बता दें कि करोड़ों रुपए के चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल बीमारी के चलते रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में लालू यादव का इलाज चल रहा है।

पटना में पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद यादव का चार सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण लालू यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। राजद सुप्रीमो के लंबे समय से जेल में रहने और उनकी अस्वस्थता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन ऐन मौके पर लालू यादव को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-