Breaking News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले दिनों में राहत

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2026)

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। 8 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने खास तौर पर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे जन-जीवन के साथ-साथ फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल को पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

10 से 13 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। वहीं 14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद 3-4 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के दौरान घरों में रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और खुले स्थानों पर खड़े वाहनों व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसानों को भी अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: खंडहर से 69 सिलिंडर, गांजा और कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। शहर में गैस सिलिंडरों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-