Breaking News

उत्तराखंड में 5934 निरीक्षण व 362 छापेमारी में 1000 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त, चारधाम यात्रा से पहले आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2026)

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए राज्य में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर घरेलू और व्यावसायिक गैस आपूर्ति की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यात्रा अवधि के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित न हो, ताकि होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही घरेलू गैस आपूर्ति में लंबित बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत खत्म करने को कहा गया है।

उन्होंने बाजार में पर्याप्त गैस उपलब्धता सुनिश्चित करने, पैनिक बुकिंग रोकने और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की निरंतर निगरानी रखने और प्रवर्तन अभियान तेज करने को कहा गया है।

बैठक में सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है और पैनिक बुकिंग में कमी आई है।

100% कोटा बरकरार, 5% अतिरिक्त की मांग
राज्य सरकार ने केंद्र से अप्रैल से नवंबर तक व्यावसायिक एलपीजी का 100 प्रतिशत कोटा बनाए रखने और 5 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन देने का अनुरोध किया है। यात्रा अवधि के दौरान करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों और लगभग 48 हजार अतिरिक्त सिलेंडरों की आवश्यकता का आकलन किया गया है।

प्रवर्तन अभियान में बड़ी कार्रवाई
राज्यभर में 9 मार्च 2026 से चल रहे अभियान के तहत अब तक 5934 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान 864 घरेलू और 168 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा 362 छापेमारी, 17 एफआईआर दर्ज और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। करीब 1.05 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई में अवैध रिफिलिंग किट, गैस चूल्हे और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चंपावत गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या की आशंका, दबाव व मानसिक तनाव की चर्चा, काशीपुर में गैस एजेंसी पर लगा ताला

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) चम्पावत। जिले से एक दुखद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-