Breaking News

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026)

पटना। बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  और भाजपा नेता नितिन नबीन अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दोनों नेता राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद अब संसद के उच्च सदन में नई पारी की शुरुआत करेंगे।

जानकारी के अनुसार, संवैधानिक नियमों के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि को एक साथ दो सदनों की सदस्यता रखने की अनुमति नहीं होती। इसी कारण दोनों नेताओं को अपने वर्तमान पदों से 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना अनिवार्य है।

नीतीश कुमार का यह कदम उनके लंबे राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। वे अब विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के बाद राज्यसभा के भी सदस्य बन जाएंगे, जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है।

वहीं, बांकीपुर से विधायक रहे नितिन नवीन भी राज्यसभा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, उनका इस्तीफा पहले रविवार को प्रस्तावित था, लेकिन कुछ कारणों से इसे सोमवार तक टाल दिया गया। हालांकि नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी अटकलों का दौर है।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 10 अप्रैल को हो सकता है, जिसके साथ ही दोनों नेताओं का राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रोल और अधिक मजबूत होगा।

इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-