Breaking News

काशीपुर में विकास की दूरदर्शी सोच के चलते हल्द्वानी कानक्लेव में छाए महापौर दीपक बाली

 

हल्द्वानी/काशीपुर:

शहरी विकास को लेकर काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने हल्द्वानी में आयोजित ओ हो रेडियो के कांक्लेव कार्यक्रम में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और श्रोताओं के बीच महापौर बाली ने काशीपुर के विकास मॉडल और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया।

अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने काशीपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और शांति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है और इसकी पहचान ही लोगों के चेहरे पर खुशी लाती है।

उन्होंने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि चुनौतियां जितनी बड़ी होती हैं, काम करने के अवसर भी उतने ही अधिक होते हैं। उत्तराखंड को प्रकृति का अनमोल उपहार बताते हुए उन्होंने इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ एक घंटा स्वच्छता के लिए निर्धारित किया जाए, जिससे देश स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा सके।

महापौर बाली ने बताया कि उनका मुख्य फोकस कचरा प्रबंधन पर है और उनका प्रयास है कि काशीपुर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के अन्य शहर भी स्वच्छता के मामले में शीर्ष स्थान हासिल करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना प्रेरणास्रोत बताया, वहीं सड़क विकास के क्षेत्र में नितिन गडकरी के कार्यों की विशेष सराहना की।

ट्रैफिक समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को ट्रैफिक ही रोक रहा है, इसलिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है ताकि लोगों को बाजारों के पास ही पार्किंग सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम बिना जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले अपनी आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है और इसे 25 करोड़ रुपये वार्षिक तक ले जाने का लक्ष्य है।

शहर में सड़कों के सुधार, स्वच्छता, स्मार्ट लाइटिंग, पार्कों के सौंदर्यीकरण और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम तकनीक के अधिक उपयोग के जरिए नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है और भविष्य में काशीपुर को स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महापौर की प्रस्तुति की सराहना करते हुए काशीपुर के विकास मॉडल को अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक बताया।

महापौर दीपक बाली की इस प्रभावशाली प्रस्तुति ने न केवल काशीपुर की सकारात्मक छवि को मजबूत किया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि शहर तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

योग फाउंडेशन की आड़ मे था नकली नोट छापने का नेटवर्क, 2.5 करोड़ के नोट बरामद , ‘प्रदीप गुरुजी’ समेत सात आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क योग और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-