Breaking News

काशीपुर :पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी रामनगर रोड की बदहाली, सरकार की छवि पर पलीता लगा रहे अधिकारी, मिट्टी से पाट रहे गढडे, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2026)

काशीपुर। रामनगर रोड इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे आम जनता के लिए खतरा बन गए हैं। यह स्थिति राज्य सरकार के विकास दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।

इन गड्ढों को भरने के लिए अधिकारियों द्वारा जेसीबी से मिट्टी डालकर अस्थायी समाधान किया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही यह मिट्टी बह जाएगी और सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाएगी।

इसी मुद्दे को लेकर आज महानगर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार और एनएच अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क की बदहाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

हैरानी की बात यह रही कि जब कांग्रेस पदाधिकारी ज्ञापन सौंप रहे थे, उसी दौरान राजमार्ग विभाग द्वारा जेसीबी से गड्ढों को मिट्टी से पाटने का काम शुरू कर दिया गया। इस प्रक्रिया के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल दिखावटी कार्रवाई है और इससे समस्या का समाधान नहीं होगा। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रामनगर रोड की बदहाली से लोगों को राहत मिलेगी और जिम्मेदार अधिकारी स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

आज ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष,अलका पाल, प्रदेश महासचिव एआईसीसी सदस्य, अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, अर्पित मल्होत्रा,विनोद होंडा, अरुण चौहान, चंद्रभूषण डोभाल, संतोष मल्होत्रा, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल,अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती , प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी एड.,संजीव शर्मा, हनीफ अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिंधु , राकेश यादव, इंदर सिंह एड., गौरव चौधरी, सारिम सैफी,विनोद होंडा, रंजना गुप्ता, राकेश भगत,जगदीश पाल, अमित रावत, चंद्रभूषण डोभाल, विजय घड़ियाल,रवि पौपने, इलियास महागीर, शदान इकबाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

योग फाउंडेशन की आड़ मे था नकली नोट छापने का नेटवर्क, 2.5 करोड़ के नोट बरामद , ‘प्रदीप गुरुजी’ समेत सात आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क योग और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-