काशीपुर। सोचिये अगर ऐसा होता कि शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार आज पूरी हो गई। लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुहर लगाते हुए काशीपुर को जिला घोषित कर दिया जाता। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चौराहों पर मिठाइयां बांटी गईं, ढोल-नगाड़े बजने लगे और कई लोगों ने तो सोशल मीडिया पर “जिला काशीपुर” लिखकर बधाइयों की बौछार कर दी। कुछ लोगों ने तो नए जिलाधिकारी के नाम पर चर्चा भी शुरू कर दी।
बताया जा रहा था कि प्रशासन ने नई कलेक्ट्रेट भवन के लिए जगह भी तय कर ली है और जल्द ही सभी सरकारी दफ्तर जिले के रूप में कार्य करना शुरू कर देंगे। वर्षों से चल रही इस मांग के पूरा होने पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।
लेकिन…
अगर आप यह खबर पूरी गंभीरता से पढ़ रहे थे तो ज़रा ठहरिए! 😄
दरअसल यह पूरी खबर होली की मस्ती में लिखी गई है।
हकीकत यह है कि काशीपुर आज भी तहसील ही है। जिला बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
तो होली के इस रंगीन मौके पर मुस्कुराइए, ठहाके लगाइए और ऐसी ही मजेदार खबरों का आनंद लीजिए।
होली है भई होली! 🎨😄बुरा न मानो होली है 😊😊
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal