Breaking News

काशीपुर :सीएम धामी होली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत, 1 मार्च को नगर निगम में आयोजित होगा समारोह : दीपक बाली

@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी 2026)

देहरादून। महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले “होली मिलन समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। यह जानकारी देते हुए दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश के साथ-साथ काशीपुर क्षेत्र में भी अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।

उन्होंने काशीपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों का उत्साह और भी बढ़ेगा तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून :मुख्यमंत्री धामी से मिले यति शिष्य,पुलिस पर भगवा चोला अपमान मामले में कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 फरवरी 2026) देहरादून, 18 फरवरी।  मुख्यमंत्री पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-