Breaking News

काशीपुर :सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला सम्पन्न, 36 छात्राएं सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (21 फरवरी 2026)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में 16 फरवरी 2026 से आयोजित एक सप्ताह की “इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम” कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यशाला का आयोजन Mahindra & Mahindra की सीएसआर पहल Mahindra Pride Classroom के अंतर्गत किया गया।

संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) एवं एमबीए की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन सी.ए. प्रभात दिवाकर द्वारा किया गया।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल के साथ-साथ लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स एवं इंटरव्यू स्किल्स पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास में वृद्धि, भावनाओं का प्रबंधन, चुनौतियों से निपटने की क्षमता, संबंध निर्माण एवं पारस्परिक कौशल, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दक्षता जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे सप्ताह छात्राओं में उत्साह और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यशाला के अंतिम दिन 36 छात्राओं को अवॉर्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इनमें बीबीए की 11, बीसीए की 18 तथा बी.कॉम (ऑनर्स) की 17 छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा किया गया, जिसमें ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह तथा समस्त फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।

प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में कार्यकुशलता एवं पेशेवर दक्षता का विकास करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। संस्थान की प्रबंध समिति लगातार ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रयासरत है, जिससे छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकें।

Check Also

तेंदुओं के खौफ से कैद हो गई काशीपुर की धरोहर — गोविषाण टीला, सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा का जिम्मेदार आखिर कौन?

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। शहर के मध्य स्थित गोविषाण टीला कभी प्राचीन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-