Breaking News

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026)

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के निकट स्थित शेखुल एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की 20 एकड़ भूमि को लेकर सियासत तेज हो गई है। ट्रस्ट द्वारा देवबंद की तर्ज पर दारुल उलूम जैसा इस्लामिक शिक्षण संस्थान/यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है, जबकि प्रशासन ने भूमि दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर शिक्षण संस्थान खोलने की प्रक्रिया पूर्व में शुरू हुई थी, लेकिन IMA की आपत्ति के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े डॉ. महमूद असद मदनी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।


🟠 विहिप की एंट्री, डेमोग्राफी पर उठाए सवाल
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने भी इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में डेमोग्राफी परिवर्तन की साजिश के तहत इस प्रकार के संस्थान स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।


🟡 प्रशासन की जांच शुरू, मौके पर नापजोख
विवाद बढ़ने के बाद सहसपुर के धौलास ग्राम क्षेत्र में एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि के दस्तावेजों की जांच और नापजोख की। पुलिस बल की मौजूदगी में पटवारी और कानूनगो की सहायता से जमीन का सीमांकन किया गया।
एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


🟢 सीएम धामी बोले – होगी विधिसम्मत कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामले की प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।


इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-