Breaking News

हल्द्वानी : मोटाहल्दू में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, शटर बंद मिलने पर टली बड़ी वारदात, देखिए चोर का सीसीटीवी फुटेज

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2026)

हल्द्वानी। यहाँ बीती रात में एक एटीएम को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरेली रोड मोटाहल्दू में गायत्री भट्ट की हिताची पेमेंट सर्विस की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम लगाया है।  एटीएम प्रार्थी की दुकान के निकट मोटाहल्दू  गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास स्थित है।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात्रि में एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति द्वारा एटीएम के भीतर घुसकर मशीन को तोड़ने एवं चोरी करने का प्रयास किया गया। सुबह करीब 10 बजे जब प्रार्थी एटीएम पर पहुंचे तो इस घटना का पता चला। जांच के दौरान एटीएम की स्क्रीन टूटी हुई मिली, जबकि शटर लॉक होने के कारण एटीएम को पूरी तरह नुकसान नहीं पहुंच पाया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी द्वारा संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-