Breaking News

काशीपुर से दुखद खबर :कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश सहगल का निधन

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2026)

काशीपुर। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता  रमेश सहगल का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन ह्रदय गति रूकने से हुआ। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

रमेश सहगल के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रमेश सहगल एक सरल, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे, जिनका समाज में विशेष सम्मान था। उनके निधन को शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

शब्द दूत परिवार की ओर से भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-