Breaking News

काशीपुर : यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सामान्य समाज की बैठक आज शाम पांच बजे अग्रवाल सभा भवन में, सवर्ण समाज के लोग होंगे इकट्ठा

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2026)

काशीपुर। यूजीसी 2026 में सामान्य समाज के विरुद्ध नियम लागू किए जाने के आरोपों को लेकर सामान्य वर्ग में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में समस्त सामान्य समाज के हितों की रक्षा और प्रस्तावित नियमों पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह बैठक आज शाम सायं 5 बजे श्री अग्रवाल सभा भवन, काशीपुर में आयोजित होगी। बैठक में UGC 2026 के तहत प्रस्तावित उन नियमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिन्हें सामान्य समाज के हितों के प्रतिकूल बताया जा रहा है। साथ ही आगे की रणनीति और संभावित आंदोलनात्मक कदमों पर भी विचार किया जाएगा।

आयोजकों ने सामान्य समाज के सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल शिक्षा से जुड़ा नहीं, बल्कि सामान्य समाज के भविष्य से भी प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है, इसलिए सामूहिक एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।

आयोजकों के अनुसार, बैठक में लिए गए निर्णयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-