Breaking News

काशीपुर :हाइट बैरियर के विरोध में स्टेशन रोड के व्यापारियों का प्रदर्शन, मेयर दीपक बाली ने 4 फरवरी तक काम रुकवाया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी 2026)

काशीपुर। स्टेशन रोड स्थित आरओबी पर हाइट बैरियर लगाए जाने के विरोध में  क्षेत्र के व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नगर के महापौर दीपक बाली को मौके पर बुलाया और उन्हें अपनी व्यथा से अवगत कराया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने मौके पर ही बैरियर लगाने का कार्य कर रहे ठेकेदार को 4 फरवरी तक कार्य स्थगित करने के निर्देश दिए।

व्यापारियों का कहना है कि स्टेशन रोड पर आरओबी के आसपास सर्विस रोड अत्यंत संकरी है, जिसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन पहले से ही कठिन है। ऐसे में हाइट बैरियर लगने के बाद भारी वाहनों के निकलने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचेगा। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और ग्राहक भी दुकानों तक नहीं पहुंच पाएंगे। कई बार सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर पुलिस द्वारा चालान किए जाने से भी ग्राहक आने से कतराते हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब पुल पर वाहनों का संचालन ही संभव नहीं होगा तो आरओबी के निर्माण का औचित्य क्या रह जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हाइट बैरियर लगाने के बजाय डंपरों के पुल से गुजरने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण वही बनते हैं।

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र हुए और महापौर दीपक बाली से समाधान की मांग की। मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अभियंता से संपर्क न हो पाने पर महापौर ने बैरियर लगाने का कार्य कर रहे ठेकेदार से फोन पर वार्ता कर 4 फरवरी तक कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके बाद सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में जतिन नरूला, विजय कुमार, विजय सिंह सोलंकी, विशाल गुप्ता, आसिफ, इशान खान, सुप्रीत चड्ढा, इंद्र मोहन अग्रवाल, जगजीत सिंह सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-