Breaking News

मौसम अलर्ट के चलते उधमसिंह नगर में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 28 जनवरी को रहेंगे बंद

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी 2026)

उधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद सहित राज्य के कई क्षेत्रों में 28 जनवरी 2026 को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पूर्वानुमान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों, विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को जनपद उधमसिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा यदि अध्ययन, प्रायोगिक अथवा प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंह नगर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों एवं संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-