Breaking News

काशीपुर :नगर निगम में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, महापौर दीपक बाली व विधायक चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2026)

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शहर को साफ-स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और शहर के गणमान्य नागरिकों, आमजन एवं स्कूली बच्चों से भावुक अपील करते हुए कहा कि “यह शहर आपका है, इसे साफ-स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।”

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा राज्य आंदोलनकारियों नीरज गुप्ता, नरपत सिंह राजपूत, शोभित शर्मा एवं राजेंद्र सिंह के पुत्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महापौर दीपक बाली स्वयं राज्य आंदोलनकारी होने के कारण पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमसुद्दीन द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।

इसी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विनोद भगत की तीसरी पुस्तक “दरकते सपने” का विमोचन महापौर दीपक बाली सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मार्मिक विषयों को प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
समारोह के दौरान शहर को स्वच्छ रखने की शपथ से संबंधित एक बोर्ड भी लगाया गया, जिस पर लोगों से शपथ पढ़कर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सभी पार्षदों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

.




Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-