Breaking News

महापौर दीपक बाली ने उज्जैन में महाकाल के दरबार में टेका माथा, कहा—शहरी विकास के लिए “एक्सपोज़र विज़िट” बेहद लाभकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025)

उज्जैन /काशीपुर। उत्तराखंड शहरी विकास विभाग के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ मध्य प्रदेश दौरे पर गए काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। महापौर बाली ने काशीपुर तथा समूचे उत्तराखंड की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान महाकाल से क्षेत्र के विकास व नागरिकों के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में आरएसवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के अध्ययन कार्यक्रम के तहत कई प्रमुख नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। तीसरे दिन के कार्यक्रम में दल ने सबसे पहले बायो-सीएनजी गैस प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रणाली और उपयोगी तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित फूड स्ट्रीट जोन-56 का दौरा किया, जहां मौजूद तंत्र, संरचना और प्रबंधन मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया गया।

भ्रमण का अगला पड़ाव इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट रहा, जहां प्रतिनिधि मंडल ने निर्माण अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को समझा। महापौर दीपक बाली ने संबंधित अधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए और उत्तराखंड में इसी प्रकार की अत्याधुनिक व्यवस्थाओं को अपनाने पर जोर दिया।

महापौर बाली ने कहा कि यह अध्ययन यात्रा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और राज्य के शहरी विकास को नई दिशा देने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर निगमों के सफल मॉडलों एवं नवाचारों का यह प्रत्यक्ष अध्ययन उत्तराखंड के शहरों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-