Breaking News

काशीपुर :राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर चन्द्रावती तिवारी कॉलेज में स्केच व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर 2025)

काशीपुर। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में स्कैच एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता व राज्य गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

स्कैच प्रतियोगिता में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (चित्रकला) की छात्राओं कु. अक्षिता दीक्षित एवं कु. पूजा की कृतियों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की साक्षी एवं शिवानी ने प्रथम स्थान, मोनी एवं अक्षिता ने द्वितीय स्थान तथा स्नेहा एवं इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. मंगला तथा कु. सृष्टि सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-