Breaking News

काशीपुर :उदयराज कालेज मैदान में सज गया पटाखा बाजार, महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ, सुरक्षा व स्वच्छता पर दिया जोर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2025)

काशीपुर। दीपावली पर्व की रौनक के बीच शनिवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगाए गए पारंपरिक पटाखा बाजार का उद्घाटन महापौर दीपक बाली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों और सभी दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने बताया कि इस वर्ष का पटाखा बाजार प्रशासन द्वारा तय सभी मानकों के अनुरूप लगाया गया है। पूरे परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बाजार परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात है, साथ ही पानी के छिड़काव और टैंकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

महापौर दीपक बाली ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पूरे परिसर की सफाई नियमित रूप से कराई जाएगी ताकि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बना रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश चावला, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, प्रकाश नेगी, पवनीत सिंह, रिंकू अरोरा, मयंक खत्री, गौरव कश्यप, राकेश कुमार, शिवम अग्रवाल, विकास कुमार, प्रीतपाल, सन्नी, विशाल रोहेला और मोहित सक्सेना सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने पटाखा बाजार के आयोजन के लिए महापौर का आभार जताया और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-