@शब्द दूत ब्यूरो (27 सितंबर 2025)
काशीपुर । एक ओर छात्र संघ चुनाव में हो हल्ला, शासन प्रशासन का कीमती समय और धन का भारी मात्रा में अपव्यय देखने को मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 का छात्र संघ चुनाव 27 सितम्बर को शांति और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। खास बात यह रही कि सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुनी गई। ये अपने आप में छात्र राजनीति के लिए एक मिसाल है।
चुनाव अधिकारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि 22 सितम्बर को चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी तथा 24 सितम्बर को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
सभी पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध पूरी हुई। निर्वाचित पदाधिकारियों में कु. रिया (अध्यक्ष), कु. रीना कौर (उपाध्यक्ष), कु. आकांक्षा चतुर्वेदी (सचिव), कु. कृतिका बाली (संयुक्त सचिव), कु. महिमा रानी (कोषाध्यक्ष), कु. उन्नति जादौन (वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि) और कु. साक्षी तिवारी (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) शामिल हैं। सभी निर्विरोध पदाधिकारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने शपथ ग्रहण कराई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर गोविन्द बल्लभ पन्त शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्धक डॉ. एस. के. शर्मा सहित पूरी प्रबन्ध समिति ने छात्र संघ को बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया का संचालन डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन में डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार और कु. सृष्टि सिंह सहित संकाय एवं कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal