Breaking News

काशीपुर पहुंचे डीएम ने अल्लीखां में प्रभावित इलाके का किया दौरा, कानून व्यवस्था की समीक्षा, अराजक तत्वों पर हो रही सख्त कार्रवाई, 200 अतिक्रमण ढहे, 83 राशन कार्ड निरस्त, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2025)

काशीपुर। मौहल्ला अल्लीखां खां में हुई हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने साफ कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आज उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का जायजा लिया और नगर आयुक्त को नालियों की सफाई एवं सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

बाद में डीएम ने एसपी कार्यालय में कानून-व्यवस्था की बैठक लेकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में हाउस टैक्स, दुकानों के लाइसेंस, वोटर लिस्ट, बिजली-पानी कनेक्शन और राशन कार्डों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को मोहल्ले में रात्रि गश्त बढ़ाने और विद्युत विभाग को बकायेदारों व बिना कनेक्शन वाले घरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को भी राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज करने को कहा गया, जिसके तहत बीते तीन दिनों में 401 कार्डों की जांच में 83 अपात्र पाए गए और उनके निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक लगभग 200 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि विद्युत विभाग ने खामियां पाए जाने पर 13 कनेक्शन काटे हैं।

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चन्दोला, विद्युत विभाग के अधिकारी महक मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक मलकीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-