Breaking News

उत्तराखंड में पहली बार आदि कैलाश परिक्रमा रन, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

@शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2025)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से आगामी 2 नवंबर 2025 को प्रस्तावित आदि कैलाश परिक्रमा रन (अल्ट्रा मैराथन) के प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया और इसका लोगो भी जारी किया।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ जनपद के गूंजी गांव से आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक मैराथन का उद्देश्य साहसिक एवं शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाना है। यह अल्ट्रा मैराथन 10,300 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि व्यास घाटी में आयोजित होने वाली यह मैराथन सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन की समस्या के समाधान, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज योजना को भी यह आयोजन गति देगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सम्मान और पहचान दिलाने के साथ-साथ होम-स्टे व पर्यटन क्षेत्र में स्थायी रोजगार सृजन का माध्यम भी है।

प्रोमो रन में प्रदेशभर से बच्चों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसका समापन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में हुआ। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 10 किलोमीटर की इस दौड़ के शीर्ष तीन विजेताओं को 2 नवंबर को गूंजी में आयोजित होने वाली मुख्य “आदि कैलाश मैराथन” में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन पाँच श्रेणियों – 60 किमी (अल्ट्रा रन), 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी रन और 5 किमी रन – में होगा, जिसमें देशभर के एथलीट प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जून 2026 में अगली मैराथन का आयोजन माणा-नीति क्षेत्र में प्रस्तावित है और व्यास व नीति घाटी में होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला, पूजा गर्ब्याल समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-