Breaking News
.

बड़ी खबर :काशीपुर में मंदिर भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, आज तड़के हुई कार्रवाई, प्रशासन ने पहले दिया था नोटिस , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2025)

काशीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुसाईं में मंदिर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखों में मंदिर भूमि दर्ज होने के बावजूद वहां लंबे समय से बनी इस धार्मिक संरचना को लेकर 27 अगस्त 2025 को नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन ने संचालक से भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन 15 दिन की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था, जिसे बाद में मजार का रूप दे दिया गया। इस विषय में नगर निगम काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने भी जिला प्रशासन से वार्ता कर जनभावनाओं से अवगत कराया था।

शुक्रवार सुबह एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से उक्त संरचना को ध्वस्त कर मलबा सम्मानपूर्वक हटवा दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह विधि सम्मत रही और इसमें किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि मंदिर के नाम दर्ज थी और मजार का निर्माण अवैध रूप से किया गया था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब तक उत्तराखंड में 553 अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया जा चुका है तथा लगभग 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है।

 

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-