Breaking News
.

रामगढ़ महाविद्यालय में नारी चेतना की प्रतीक महादेवी वर्मा की स्मृति में सस्वर-पाठ प्रतियोगिता और संगोष्ठी आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2025)

रामगढ़। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की महादेवी वर्मा सृजन पीठ द्वारा कवयित्री महादेवी वर्मा के 38वें स्मृति-दिवस पर राजकीय महाविद्यालय, रामगढ़ में कविताओं की सस्वर-पाठ प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और महादेवी वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ अनुवादक एवं छायाकार विपिन शुक्ला ने कहा कि महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य जगत में छायावाद की प्रमुख स्तम्भ होने के साथ-साथ बीसवीं सदी की भारतीय नारी चेतना की प्रतीक रही हैं। उन्होंने अपने साहित्य में स्थानीय परिवेश को व्यापक स्वर दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. माया शुक्ला ने कहा कि महादेवी वर्मा की साहित्यिक देन अविस्मरणीय है, उनके जीवन में भी वे प्रेम, वेदना और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं। डॉ. संध्या गड़कोटी ने उन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य की पहली नारीवादी लेखिका बताया और कहा कि उनकी करूणा सामान्य जन की करूणा है।

महादेवी वर्मा सृजन पीठ के समन्वयक मोहन सिंह रावत ने स्वागत संबोधन में कहा कि पीठ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और साहित्यिक जागरूकता बढ़ाने हेतु समय-समय पर ऐसे आयोजन करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें महान साहित्यकारों के व्यक्तित्व और कृतित्व को समझने का अवसर भी देते हैं।

सस्वर-पाठ प्रतियोगिता में 11 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें गरिमा आर्या ने प्रथम, ललिता रावत ने द्वितीय और यमुना गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पलक, पूजा और दीपशिखा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने पायल रावत के संयोजन में कुलगीत, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। संचालन का दायित्व डॉ. हरीश चन्द्र जोशी और डॉ. निर्मला रावत ने संयुक्त रूप से निभाया।

कार्यक्रम को उद्यानपंडित विक्रम सिंह नेगी, हरेश राम और नीमा पंत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित आर्य, कविन्द्र प्रसाद, कुन्दन गोस्वामी, बहादुर सिंह कुँवर, ललित नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-