Breaking News
.

काशीपुर :पंत पार्क में पं गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित,त्याग तपस्या और राष्ट्रभक्त थे पंत जी: महापौर दीपक बाली

@शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2025)

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न और पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत  की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पंडित पंत त्याग, तपस्या और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी उनकी दूरदृष्टि और कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। महापौर ने गर्व व्यक्त किया कि काशीपुर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की कर्मभूमि रही है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी ने पं. पंत के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ था। वे प्रारंभ से ही मेधावी विद्यार्थी रहे और आगे चलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और कई बार जेल भी गए। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने और बाद में भारत सरकार में गृहमंत्री के रूप में उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया। उनकी सोच हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि रही और उनके नेतृत्व में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। उनके योगदानों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

देश के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद प्रशासनिक व राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान देने वाले पं. गोविंद बल्लभ पंत का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

कार्यक्रम में समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सह संयोजक एम.एस. रावत, महामंत्री गौतम मेहरोत्रा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, शफीक अहमद अंसारी, मनोज जोशी एडवोकेट ,उमेश जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया और श्रीमती अलका पाल समेत नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Check Also

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2025) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-