Breaking News
.

हरिद्वार: गौवंश मांस के साथ दो गिरफ्तार, टेंपो जलाया, सड़क पर घंटों जाम

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2025)

हरिद्वार। जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हंगामा हो गया। लक्सर-बालावाली मार्ग पर एक पिकअप टेंपो ने गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने टेंपो को घेर लिया और जब उसमें प्रतिबंधित मांस भरा देखा तो आक्रोश भड़क गया। गुस्साई भीड़ ने टेंपो चालक और उसके साथी को पकड़ लिया तथा कुछ ही देर में वाहन में आग लगा दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। हालात काबू से बाहर होते देख कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान पथराव भी हुआ और सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मौके पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह और खानपुर विधायक उमेश कुमार पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि हंगामा और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जाम की वजह से मार्ग पर अफरातफरी मच गई। कई वाहन चालक वापस लौट गए जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। पुलिस द्वारा टेंपो हटाए जाने और जाम खुलवाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

 

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-